जन अधिकार पार्टी पदाधिकारियों ने मनाई सन्त रविदास जयंती,, अर्पित किए श्रदासुमन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में बिहार लेलिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा एवं संत शिरोमणि रविदासजी की संयुक्त जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
सोमवार को जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सलाहकार अनुरोध कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाज को शोषण और भेदभाव से मुक्त कराने का कार्य किया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपने विचारों और भक्ति मार्ग से समाज को एकता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।

मुख्य अतिथि एडवोकेट बृजमोहन कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने राजनीतिक चेतना के माध्यम से वंचित वर्गों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं संत रविदास जी ने कर्म और भक्ति के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवाओं को इन महापुरुषों के विचारों से जोड़कर सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रखी जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों को समझने और अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर यूथ जिलाध्यक्ष भाईलाल कुशवाहा, धनसिंह कुशवाहा, अरुण कुमार कुशवाहा, आमोद याज्ञिक, काजू याज्ञिक, लक्ष्मी नारायण दोहरे, अमर सिंह, लालजी कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, ठाकुरदास, चंद्रभान, जगतनारायण, मयंक कुशवाहा, रामेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, कृष्णपाल सिंह, रामप्रकाश कुशवाहा, राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।