रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के श्रीवीरबालाजी हनुमान मंदिर देवनगर चौराहे पर आयोजित नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ में दूसरे दिन यज्ञाचार्य ने आहूतियां दिलायी। मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ के दौरान सुबह मंत्रोच्चार व दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा के चलते आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया।
उरई मार्ग स्थित श्रीवीरबालाजी हनुमान मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में रविवार की सुबह आयोजन की शुरुआत सुबह यज्ञ से हुई। यज्ञाचार्य पंडित अमित तिवारी ने प्रधान यजमान साधना, रूद्रप्रताप सिहं गुर्जर समेत नौ जोड़ो ने कुंडों पर बैठे भक्तों से विधि विधान से यज्ञ में आहूतियां दिलाई और घर में सुख, समृद्धि एवं देश में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। दोपहर में आरती के साथ यज्ञ की परिक्रमा की गई। श्रीराम संकीर्तन के उच्चारण से पंडाल व मंदिर के आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर के बाद भगवताचार्य पंडित अंकित पचौरी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान का नव विग्रह हर जीव का कल्याण कर सकता है। मानव के साथ ही दानव, दैत्य, भूत, प्रेत सभी का कथा सुनने से कल्याण हो जाता है। उन्होंने धुंधुकारी के चरित्र के माध्यम से शिक्षा दी कि शिक्षा के साथ सभी को संस्कार की आवश्यकता होती है। संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। इससे पूर्व रात में रामलीला पांडाल में रामलीला का मंचन किया गया एवं मंदिर के बाहर दीपक जलाकर श्रीराम लिखा गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज, राजकुमार विश्नोई, आलोक शर्मा, अनुरूद्ध विश्नोई, राजा विश्नोई, देवेंद्र कुमार, जय पचौरी, लवकुश, छोटू, अंशुल गुर्जर, आशीष, विनय, प्रियांश, अंशुल पटेल, भगवानदास गुप्ता, संजीव पचौरी, आकाश गुप्ता, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






