रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी वाहिद रविवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर बजाज एजेंसी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहिद बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी सब्बो बाइक से जालौन से अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी हरदोई राजा के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।





