होली की पूर्व संध्या पर सीओ जालौन ने किया पैदल मार्च,, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढ़े https://uttampukarnews.com/e-magzine/

Jalaun news today । जालौन में होली की पूर्व संध्या पर सीओ ने स्थानीय पुलिस के सड़क पर पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने फोर्स के साथ भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया और लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
होली व रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसको लेकर सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी व कोतवाल आनंद सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, महिला पुलिस व पुलिस चौकी के जवानों ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने फोर्स के साथ तकिया चौराहे के साथ झंडा चौराहा के आसपास की सड़कों पर पैदल मार्च किया। जिसकी शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई।

पुलिस के जवान काली माता मंदिर के सामने से तहसील रोड होते हुए जल संस्थान के सामने सब्जी मंडी पहुंचे। इसके बाद चौकी के सामने से छोटी माता मंदिर होते हुए नगर पालिका स्कूल के आगे से मुरलीमनोहर, तकिया मस्जिद होकर झंडा चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि वह उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की कोई अफवाह पर ध्यान न दें। रंगों का प्रयोग समझदारी से करे। शराब के नशे में हुल्लड़बाजी न करे। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुुलिस को सूचित करें। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, महिला चौकी प्रभारी मधु सिहं आदि रहे।