रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में तालाब के रास्ते पर निर्माण सामग्री डाल कर रास्ता बाधित कर दी थी। आम रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री को जानकारी होने पर नगर पालिका की टीम ने मशीन लगवा कर हटवा दिया तथा आम रास्ता साफ करा दी है।
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में तालाब वाले रास्ते में ईंट और बालू लगाकर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण होने के कारण रास्ता अवरुद्ध किया गया था।रास्ता अवरुद्ध होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। तालाब पर जाने वाले लोग को अतिक्रमण के चलते परेशानी हो रही थी।लम्बे समय से लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी होने नगर पालिका परिषद की टीम ने सफाई निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने जे सी बी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण को हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद आम रास्ते को साफ करा दिया है जिससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है। ई ओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि आम रास्ते में अतिक्रमण रखने की जानकारी मिली थी। उसे हटवा कर आम रास्ता साफ करा दी गयी है।






