रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के बंगरा-जालौन रोड पर सुढार बंबी के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने पीछे से बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
उरई क्षेत्र के रिरूआ करमेर से बाइक चालक मूलचंद्र (44) पत्नी गोमती (40) के साथ अपने रिश्तेदार के यहां खकसीस गांव में जा रहे थे। जब वह सुढार बंबी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस केनचालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपत्ति बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में पत्नी गोमती को सिर में चोट आई हैं। मौके से निकल रहे राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल दंपत्ति को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोमी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






