जालौन पुलिस की वजह से बिखरने से बचा एक परिवार,, पुलिस ने कराया समझौता

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी टीकाराम ने अपनी नातिन अनुपम के वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अनुपम के पति सुरेशचंद्र उन्हें घर से निकाल देते हैं और उनकी आवश्यक जरूरतों व बच्चों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता नहीं देते हैं। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने पति को बुलाकर दोनों के बीच समझौता करा दिया।
वैेवाहित समस्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय यती के निर्देशन में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात एसआई मधु देवी व महिला आरक्षी दीपिका सिंह ने पीड़िता से बातचीत कर विस्तृत ली। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जिनके भरण-पोषण और शिक्षा के लिए पति सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति सुरेशचंद्र को कोतवाली बुलाया। दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया और आपसी सहमति से समाधान का प्रयास किया गया। वार्ता के दौरान सुरेशचंद्र ने पत्नी व बच्चों की जिम्मेदारी निभाने, उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने और बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। इस पर पीड़िता संतुष्ट हुई और मामले का मौके पर ही निस्तारण हो गया। मिशन शक्ति टीम की मेहनत से एक परिवार बिखरने से बच गया।