
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर जन-जन के बीच है… कुल चार बार समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने प्रदेश चलाने का मौका दिया है। इन चार बार अखिलेश यादव ने प्रदेश को गुंडा स्टेट बनाकर छोड़ा था। आज उत्तर प्रदेश विकास के मोर्चे पर नंबर 1 पर है और अपराधी पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं। अपराधी जेलखानों में सड़ रहे हैं। आज हमारी बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है। हम सब कुछ लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता का आशीर्वाद लेंगे। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भारत में भाजपा ही एक ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती है। हम देश के लिए काम करते हैं। समाजवादी पार्टी केवल अपने परिवार के लिए काम करती है…”
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी और उनके पदाधिकारियों से पूछिए, उनके मुखिया से पूछिए कि सनातन संस्कृति में क्या इससे पहले राधे-राधे या राम को लेकर उनके विचार आए थे? उन्हें कहिए कि अपना मन स्पष्ट करें और एक बार तय करें… उत्तर प्रदेश राज्य प्रभु श्री राम और भगवान श्री कृष्ण पर गर्व करता है कि उन्होंने हमारी भूमि पर जन्म लिया… अल्पसंख्यक वोट के चक्कर में वे कभी भी सनातन संस्कृति के परचम को लहराता नहीं देख सकते.




