जालौन क्षेत्र के इस गांव में खेत के ऊपर हाई टेंशन लाइन,पड़ोसियों पर लगा ये आरोप

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के ग्राम भिटारा में खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय चतुर्भुज ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर मनमाने ढंग से विद्युत पोल लगवाकर लाइन निकलवाने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी आराजी मौजा भिटारा में है। आरोप है कि उसके पड़ोसी ने बिना किसी सूचना और सहमति के अपने बोरिंग के लिए विद्युत पोल लगवाकर हाईटेंशन लाइन निकलवा ली। इससे उसे खेत में फसल की जुताई और बुवाई करने में परेशानी हो रही है। उसका कहना है कि विद्युत तारों के नीचे खेती करना जोखिम भरा है। विरोध करने पर पड़ोसी विवाद और झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर विद्युत लाइन को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की माँग की है ।