जालौन में बदला गया धान ज्वार बाजरा खरीद केंद्र का स्थान,बताई यह वजह,किसानों ने की ये मांग

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में खाद्य व रसद विभाग की विपणन शाखा द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में धान, ज्वार व बाजरा क्रय केंद्र खोला गया था, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी ने किसानों की भीड़ का हवाला देकर क्रय केंद्र को मंडी परिसर से हटाकर कोंच मार्ग पर भदौरिया फर्नीचर के सामने एक भवन में खोल दिया।

नए स्थान पर चल रहे क्रय केंद्र पर न तो कोई बैनर लगा है और न ही क्रय केंद्र प्रभारी व अधिकारियों के नाम अंकित हैं, फिर भी वहां लगातार खरीदारी चल रही है। खरीद केन्द्र पर अब तक धान 76 क्विटंल, ज्वार 1896 क्विटंल, बाजरा 467 क्विटंल खरीदारी हो चुकी है किसान राजेश चन्द्र, अवधेश, विनोद, अशोक कुमार का आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी दमां के एक व्यक्ति के माध्यम से दलाली करके खरीदारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। मंडी परिसर से क्रय केंद्र हटने के कारण किसानों को पता ही नहीं चल पाता कि क्रय केंद्र कहां चल रहा है। किसानों ने मांग की है कि क्रय केंद्र को पुनः मंडी परिसर में संचालित किया जाए और दलाली पर रोक लगाकर पारदर्शी तरीके से खरीद की जाए, ताकि किसानों को उनका उचित हक मिल सके।