रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । आल इंडिया सैनिक स्कूल की वर्ष 2026 प्रवेश परीक्षा में डीडी मैमोरियल पब्लिक के छात्र ने सफलता प्राप्त की है। सफलता प्राप्त करने पर छात्र को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र प्रांशुल मिश्रा ने आल इंडिया सैनिक स्कूल कि वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रांशुल के परिजनों व स्कूल परिवार ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के निदेशक रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रांशुल मिश्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता का परिणाम है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो देश के विभिन्न सैनिक स्कूलों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रबंधक डॉ. हरेंद्र सिंह ने प्रांशुल मिश्रा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी लगन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। छात्र की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है जो अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।






