एसडीएम जालौन ने किया गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं,,दिए ये निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किसानों को गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो और उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाए। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें। यह निर्देश एसडीएम ने नवीन गल्ला मंडी संचालित सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कहीं।
एसडीएम हेमंत पटेल शनिवार को नवीन गल्ला मंडी में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रो पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों का संचालन ठीक ढंग से हो और किसानों को गेहूं बेचने में कोई दिक्कत न हो। मंडी में 15 गेंहू क्रय केंद्रों का संचालन किया जाना है। हालांकि अभी तक सभी केंद्रों पर संचालन शुरू नहीं हो सका है। एसडीएम ने कहा कि दलालों के माध्यम से गेहूं की खरीद न हो और छोटे छोटे किसानों की खरीदारी के साथ ही उनका भुगतान भी समय से कराया जाए। सरकार की मंशा के अनुसार किसानों को उनकी उपज का हर हाल में सही मूल्य मिले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत की और खारीद के संबंध की जानकारी ली। जिस पर किसानों ने कोई दिक्कत न होने की बात कही। एसडीएम को मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि गेहूं की खरीद सुचारू चल रही है। शनिवार तक क्रय केंद्रों पर लगभग 1000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, रिपुदमन सिहं गुर्जर नीटू, निखिल श्रीवास्तव, राजकपूर आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105