जालौन में हाई टेंशन लाइन के बीच से निकली पेड़ों की डालो की कटाई,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today ।जालौन नगर में जगह जगह हाई टेंशन लाइन पेड़ों की टहनियों के बीच से निकली है बारिश होने और टहनियों के हवा में लहराने से पेड़ में करेंट आ जाता है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने वीरबालाजी हनुमान मंदिर के पास मशीन भेजकर पेड़ों की डालियों को कटवा दिया है।
उरई जालौन मार्ग पर संकटमोचन वीर बालाजी हनुमान मंदिर पर पीपल का पेड़, तहसील मार्ग पर तहसील परिसर में और कांजी हाउस के सामने जिला पंचायत की जमीन पर, इसी मार्ग पेशाब घर के बगल में पेड़ खड़े है। पेड़ के पास से ही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन निकली है। बरसात में पेड़ की टहनियां बड़ी हो गयी है। टहनियों के बढने के कारण हाई टेंशन लाइन टहनियों के बीच में आ गई है। टहनियों के बीच से निकली हाई टेंशन लाइन पेड़ की टहनियों से टकरा रही है। कई बार बारिश के चलते पेड़ गीला होना व हवा चलने पर इसके लहराने से हाई टेंशन लाइन से करंट भी आने लगता है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने सहावनाका फीडर की बिजली बंद करके इस फीडर के रास्ते में आने वाले पेड़ों की टहनियों को कटवा दिया है। पेड़ की टहनियों के कटने के बाद आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। जेई नवीन कंजोलिया ने बताया कि जानकारी होने पर पेड़ों की टहनियों को कटवा दिया गया है। शेष जगह भी इन्हें कटवा दिया जाएगा। ताकि हादसे की गुंजाइश न रहे।