रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today जालौन के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा में पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को किताबें और पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
गांव के प्रधान कामता प्रसाद के मुख्य आतिथ्य आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को संवारने का सबसे मजबूत माध्यम है। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। किताबों को अपना दोस्त बनाएं और नियमित उनका अध्ययन करें। एआरपी सतेंद्र मिश्रा ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता विकसित करना प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने की अपील की। बलवान पाल एवं शिवकुमार ने बताया कि नियमित अध्ययन और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर स्वयं भी ध्यान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 114 बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रधानाध्यापिका रूकमनी शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पिंकी पाल ने किया। इस मौके पर हसीना खातून, वैशाली, रोहित, मुकेश आदि रहे।






