जालौन में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज,,एक माह पूर्व यह हुई थी दुःखद घटना

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक माह पूर्व लौना मार्ग पर ट्रैक्टर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के कारण स्कूटी सवार आठ वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी मुकेश कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा सुयश सिंह 24 मार्च को अपने मामा आदर्श कुमार के साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर जालौन से धंतौली जा रहा था। जैसे ही वह लौना रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बेकाबू होकर स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा और भांजा दोनों घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। बेटे को अधिक चोट आने की वजह से पहले उर्सला कानपुर फिर रीजेंसी कानपुर में रेफर किया गया जहां बेटा का हाथ तक काटना पड़ा इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराना पड़ा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।