
एक बड़ी खबर ऑनलाइन पेमेंट करने वाली कम्पनी पेटीएम को लेकर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीआई ने ( Reserve Bank of India ) ने Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 से रद्द कर दिया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीआई के इस फैसले के बाद Paytm Payments Bank पूरी तरह बंद होने की प्रक्रिया में है, हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आरबीआई के अनुसार बैंक के पास सभी जमाकर्ताओं की राशि लौटाने के लिए पर्याप्त धन मौजूद है । हालांकि Paytm की अन्य सेवाएं जैसे UPI, वॉलेट और डिजिटल पेमेंट्स पर फिलहाल सीधा असर नहीं पड़ा है क्योंकि ये सेवाएं बैंक से अलग संचालित होती हैं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई अब बैंक को बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल करेगा और बैंक 24 अप्रैल के बाद कोई भी बैंकिंग सेवा संचालित नहीं कर सकेगा । आरबीआई के अनुसार बैंक का संचालन और प्रबंधन जमाकर्ताओं व सार्वजनिक हित के विपरीत पाया गया, साथ ही लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया गया!!






