
AICTE news today । लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी को एक और महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारी मिली है। उनको अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने उत्तरी क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AICTE के सदस्य सचिव प्रोफेसर श्यामा रथ ने देश की आठ क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन किया है। इन्हीं एक समिति में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी को उत्तरी क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. सैनी का चयन उनके तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव के आधार पर किया गया है।
उत्तम पुकार न्यूज़ से कही यह बात
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री सैनी से हुई टेलीफोन पर वार्ता में उन्होंने बताया कि यूपी बिहार और उत्तराखंड का तकनीकी विद्यालयों की मान्यता एडमिशन नए इंस्टिट्यूट खोलने आदि कामों को यही समिति देखती है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रोफेसर सैनी ने कहा कि AICTE जैसी प्रतिष्ठित संस्था ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे उनका प्राथमिक लक्ष्य तकनीकी शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना और उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम सुनिश्चित करना होगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति के संघर्ष को सुन आप भी हो जाएंगे उनके फैन,, उन्हीं की जुबानी,,,सुनिए उनके संघर्ष की कहानी उन्ही की जुबानी,,,
Like & subscribe & share





