जालौन नगर में चरमरा गई यातायात व्यवस्था,, परेशान हो रहे लोग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। सहालग के समय नगर के कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निवासी अशफाक, प्रतीकांत, वैभव आदि ने बताया कि कांजी हाउस चौराहा से तहसील रोड और सब्जी मंडी एवं झंडा चौराहा के अलावा छोटी माता मंदिर के पास जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। गर्मी के चलते दोपहर के समय तो थोड़ी राहत रहती है। लेकिन शाम के समय जाम की समस्या बढ़ जाती है। चार पहिया वाहनों के अलावा ट्रैक्टर आदि जब निकलते हैं तो लोगों को जाम में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल बसें भी जाम की समस्या को बढ़ाती नजर आती हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर कब्जा करने, ठेला ठिलिया वाले दुकानदार एवं अव्यवस्थित पार्किंग भी जाम की समस्या को बढ़ाती नजर आती हैं। जाम में फंसने पर लोगों के समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। इन क्षेत्रों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई कर्मचारी नजर नहीं आता है। जिसके चलते समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवाने और व्यस्त स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती कराने की मांग की है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105