रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन विकास खण्ड के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में मुख्य मार्ग पर बना गड्ढा परेशानी का सबब बना हुआ है। आम रास्ते में गड्ढा होने के राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
गांव के के मुख्य मार्ग पर दूजू मास्टर के मकान के ठीक सामने, सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। सड़क पर बना गड्ढा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इंटरलॉकिंग सड़क के टूटने से बना यह गड्ढा राहगीरों में विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ से दिन-भर वाहनों का आवागमन रहता है, और रात के समय अंधेरा होने पर यहाँ किसी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से भी की किन्तु इसके बाद भी सड़क पर बने गड्ढे को बंद नहीं कराया गया है।






