Petrol diesel cng rate hike today । मंहगाई की मार से परेशान देश की जनता को शनिवार की सुबह एक बड़ा झटका लगा है। आज फिर पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में बढोत्तरी कर दी गई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर तो डीजल में 91 पैसे एवं सीएनजी के दामों में 1 रुपये की व्रद्धि हुई है। आज बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों का असर घरेलू चीजों पर पड़ेगा। आज पेट्रोल डीजल के दामों के बढ़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के X ट्विटर अकाउंट से कहा गया है कि मंहगाई मेन मोदी ने पेट्रोल डीजल पर 9 दिन में 5 बढ़ा दिए हैं मोदी को बस तेल कम्पनियों के फायदे की चिंता है एक तरफ जहां दुनिया भर की सरकार है अपनी जनता को राहत दे रही है मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है।
उल्लेखनीय है कि ईरान इसराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर चारों तरफ देखने को मिल रहा है इसी युद्ध के चलते तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है तो वही भारत में भी इसका असर दिख रहा है और यहां भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है बीते 10 दिन के अंदर देश में पेट्रोल डीजल के दामों में लगभग ₹5 की बढ़ोतरी की गई है आज फिर यहां पर पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी के दाम भी बड़े हैं पेट्रोल के 87 पैसे डीजल के 91 पैसे तो वही सीएनजी के एक रुपए दाम बड़े हैं।
कांग्रेस ने किया मोदी सरकार पर हमला

देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर प्रहार किया है। अपने X हैंडल पर लिखते हुए कहा गया है कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए.आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया.
मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है. एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है.
कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?






