रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में ट्यूबबैल के ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के चलते खेत में सिंचाई के लिए रखे लगभग 70 पाइप जलकर राख हो गए। आसपास पेड़ भी झुलस गए। किसानों ने समर और बल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
औरैया रोड पर कन्हैयालाल अग्रवाल इंटर कॉलेज के पास स्थित खेत में ट्यूबबैल रखा हुआ है। ट्यूबबैल के लिए वहां पास में ट्रांसफॉर्मर भी रखा हुआ है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते चिंगारी निकली। चिंगारी निकलने से वहीं पास में सिंचाई के लिए रखे प्रतापपुरा निवासी जगतनारायण के पाइपों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 70 पाइप जलकर राख हो गए।
आग ने आसपास के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसमें कई पेड़ झुलस गए। पास में रखी ट्रैक्टर की छतरी भी जल गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान आग लगी देखकर दौड़कर वहां आए और पानी की बाल्टी और सबमर्सिबल पंप की लाइन से पानी डालकर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान जगतनारायण ने बताया कि आग लगने से उनको करीब एक से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना एसडीएम को दे दी है।






