नजूल भूमि पर अवैध काम्प्लेक्स निर्माण का आरोप,, जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपे दस्तावेज, एसडीएम ने लिया संज्ञान,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में गाटा संख्या 892 नजूल भूमि हजै यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराए जाने का आरोप है। इसको लेकर पीड़ित दुकानदारों ने कुछ दिन पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दस्तावेज सौंपकर अवैध निर्माण को रूकवाने की मांग की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने निरीक्षण किया और संबंधित व्यक्ति से कागजात मांगे हैं।
कुछ दिन पूर्व दुकानदार मोहम्मद कलाम, अब्दुल अजीज आदि ने एसडीएम को बताया था कि नगर में छोटे बिजलीघर के पास गाटा संख्या 892 नजूल की भूमि है। इस भूमि पर एक व्यक्ति अवैध रूप से कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण करा रहा है। उन्होंने एसडीएम को वर्ष 2016 का तीन दुकानों का फ्रीहोल्ड आदेश भी प्रस्तुत किया था। बताया था अवैध कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के निर्माण से उनकी दुकानें भी जा रही हैं। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उसी का संज्ञान लेकर शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निर्माण स्थल पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति से निर्माण के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे।

श्मशान घाट तक पक्की सड़क कराने की मांग

जालौन। चकरोड से श्मशान घाट तक पक्की सड़क न होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अपने परिजनों के शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने में दिक्कत होती है। बारिश में गंदे पानी और कीचड़ भरे रास्ते से होकर श्मशान घाट तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस रोड को बनवाने की मांग डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत चरसौनी के मजरा जलालपुर निवासी सुरेश कुमार, गंगाराम, विनोद, राजेश कुमार आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में श्मशान घाट के गाटा संख्या 494 तक पहुचंने के लिए चकरोड संख्या 495 है। यह चकरोड कच्चा है। बरसात के मौसम में पानी बरसने पर यह चकरोड पानी से भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। बारिश के मौसम में यदि किसी ग्रामीण के परिजन की मृत्यु हो जाती है तो शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ भरे रास्ते से होकर शव को श्मशान घाट लेकर पहंचना पड़ता है। जिसमें काफी दिक्कत होती है। इस सड़क को सीसी सड़क बनवाने के लिए स्थानीय स्तर पर कई बार प्रयास किया गया, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए चकरोड संख्या 495 को श्मशान घाट तक पक्का कराया जाए। ताकि बारिश के मौसम में ग्रामीणों को गंदे जल से भरे हुए और कीचड़युक्त रास्ते से होकर न निकलना पड़े।