सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Chitrakoot news today । ज्येष्ठ माह की पावन सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन कर लगा रहे परिक्रमा सुबह से ही रामघाट, परिक्रमा मार्ग, कामतानाथ मंदिर और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूरा चित्रकूट “जय श्रीराम” और “कामतानाथ महाराज की जय” के जयघोष से गूंजता रहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रामघाट, परिक्रमा मार्ग, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।