जालौन के राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय न शुरू होने से प्राइवेट कॉलेज में मजबूर हैं क्षेत्र के छात्र,, उठी ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today । जालौन नगर स्थित राजकीय फुंदी सिंह लौना महाविद्यालय में अभी तक बीएससी (विज्ञान संकाय) की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विज्ञान विषय के गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मजबूरी में निजी महाविद्यालयों की शरण लेनी पड़ रही है, जहां उन्हें मनमानी फीस चुकानी पड़ती है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन के राजकीय फुंदी सिंह महाविद्यालय में वर्तमान में आर्ट्स (कला) और कॉमर्स (वाणिज्य) संकाय की कक्षाएं संचालित हैं, जबकि विज्ञान विषय की पढ़ाई की सुविधा नहीं है। नगर सहित कई गांवों से आने वाले छात्र विज्ञान विषय में स्नातक करना चाहते हैं, लेकिन राजकीय कॉलेज में यह विकल्प न होने के कारण उन्हें प्राइवेट कॉलेजों का रुख करना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालता है। प्राइवेट कॉलेजों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली की जा रही है, जिससे गरीब छात्रों का आर्थिक शोषण हो रहा है। कई छात्र तो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, क्योंकि वे भारी भरकम फीस वहन नहीं कर पाते। महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू होने से स्थानीय व आसपास के छात्रों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। छात्र-छात्राओं को दूसरे शहरों या निजी संस्थानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही महाविद्यालय की शैक्षणिक छवि और संसाधनों का विस्तार होगा।भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत ने इस समस्या को पिछले वर्ष प्रभारी मंत्री संजय गंगवार के समक्ष उठाया था तथा मांग पत्र देकर विज्ञान संकाय संचालित कराने के साथ महाविद्यालय परिसर में शिक्षक आवासों का निर्माण कराने की मांग की थी जो अभी तक अधूरी पड़ी है।

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें : 9415795867,,8840345105