विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे सीएम योगी,,कही यह बड़ी बात

https://uttampukarnews.com/e-magzine/

UP News Today । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे। आज सीएम योगी देवरिया दौरे पर पहुंचे जहाँ मंच से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने दोटूक शब्दों में कहा कि सरकार ने पहले दिन ही साफ कर दिया था कि इस मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा। जैसे ही एसआईटी की रिपोर्ट आई, तुरंत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट आने और इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दोटूक शब्दों में कहा कि सरकार ने पहले दिन ही साफ कर दिया था कि इस मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा। जैसे ही एसआईटी की रिपोर्ट आई, तुरंत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएम योगी ने अयोध्या और भगवान श्रीराम पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या हम सबकी आस्था की प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो और श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज इस मामले को लेकर उंगलियां उठा रहे हैं, उनकी मंशा कभी अच्छी नहीं रही। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था और अदालत में हलफनामा देकर कहा था कि ‘राम हुए ही नहीं’। ये लोग हमेशा से अयोध्या को नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सवाल उठाने वाला दूसरा पक्ष वो है जो कभी ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने वालों पर लाठियां और गोलियां चलवाता था। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि तुम बताओगे हमें आस्था क्या होती है? ये वो लोग हैं जो रामनवमी पर दंगे करवाते थे और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे। सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को सिर्फ लूटा ही नहीं, बल्कि बेरहमी से नोचा था। ऐसे लोग आज ईमानदारी का ढोंग कर रहे हैं। बता दें आपको आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले में कई परियोजनाओं की सौगात देंगे जिनका लोकार्पण करने के लिए वह पहुंचे थे वही पर उन्होंने विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथों लिया।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105