प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लगा धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराने मांग की है। ग्रामीणों ने हटाये जाने वाले नामों के स्थान पर पात्र लोगों के नाम सम्मलित कराए जाने की भी मांग की।
विकास खंड के ग्राम गायर के ग्रामीणों ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास सूची में केवल दो या तीन लोग ही पात्र हैं, जबकि बाकी अपात्र लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव को सुविधा शुल्क देकर फर्जी तरीके से अपना नाम सूची में दर्ज करवा लिया है। ग्रामीण विशाल, संतोष, राजकुमारी, मलखान, शीला देवी, रमेश, साहब सिंह, आमिर मंसूरी आदि ने बताया कि जिन लोगों के नाम सूची में हैं उनके पास पहले से पक्का मकान, ट्रैक्टर जैसी सुविधाएं हैं। वहीं वास्तविक गरीब और मजदूर परिवार जो पात्र हैं, उन्हें रुपये देने में असमर्थ होने के कारण अपात्र कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पूरी सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अपात्र लोगों के नाम हटाकर वास्तविक गरीब व मजदूर पात्रों को सूची में शामिल किया जाए।

टहनियों के बीच निकली हाई टेंशन लाइन लोगों ने जताई यह आशंका

जालौन। कांजी हाउस के सामने से निकली हाई टेंशन लाइन पेड़ की टहनियों के बीच से निकली है। बारिश होने और टहनियों के हवा में लहराने से पेड़ में करंट आ रहा है जिससे आसपास के दुकानदारों को करंट लगने को खतरा बना रहता है।
तहसील मार्ग पर स्थित कांजी के सामने जिला पंचायत की जमीन पर पेड़ खड़ा है। पेड़ के पास से ही हाईटेंशन लाइन निकली है। बरसात में पेड़ की टहनियां बड़ी हो गई है। टहनियों के बढने के कारण हाई टेंशन लाइन टहनियों के बीच में आ गई है। टहनियों के बीच से निकली हाई टेंशन लाइन पेड़ की टहनियों से टकरा रही है। बरसात के मौसम में पेड़ गीला होना होने के हाई टेंशन लाइन से करंट आने लगता है। इसके साथ ही लाइन में चिंगारी आने लगती है। पेड़ में करंट आने व चिंगारी से आसपास के दुकानदारों को करंट लगने का डर बना रहता है। बरसात में करंट के डर से पेड़ के नीचे ठिलिया लगाने वाले दुकानदारों का ध्यान हमेशा पेड़ की ओर रहता है औरा सहमे रहते हैं। आसपास के दुकानदार विजय महाजन, पप्पू बाथम, सुरेंद्र, आकाश आदि ने मांग की है कि हाइ टेंशन लाइन से टकराने वाली पेड़ की टहनियों को कटवाया जाए ताकि किसी हादसे की आशका न रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105