
Bahraich news today।उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नहर किनारे शौच के लिए गई एक महिला को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र में मोहकम पुरवा की रहने वाली केतकी नाम की महिला शादी समारोह में जाने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि महिला नहर किनारे शौच करने के लिए बैठी थी इस दौरान मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। इस घटना की सूचना होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।







