रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में कृषि व्यापार से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने राज्यमंत्री व लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिशएन के जिलाध्यक्ष केपी सिंह पाल व महामंत्री अंकुर पटेल ने राज्यमंत्री व लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल को ज्ञापन देकर बताया कि सरकार द्वारा बीज व्यापार से संबंधित ‘साथी एप’ लाया है। इस एप पर केवल उत्पादन इकाइयों को ही जोड़ा जाए। इसके बाद प्रदेश में व्यापारियों को तब तक इस एप से न जोड़ा जाए जब तक कि अन्य सभी प्रदेश में यह एप लागू न कर दिया जाए। सभी प्रदेशों में एप के लागू होने के बाद ही प्रदेश में व्यापारियों केा इस एप से जोड़ा जाए। इसके साथ ही बताया कि प्राइवेट व्यापारियों पर खाद को सरकारी दामों पर ही बेचने का दबाव बनाया जाता है। जबकि व्यापारियों को खाद मंहगे दामों पर मिलती है भाड़ा और लेबर मिलाकर प्रतिबोरी लगभग 270 रुपये यूरिया पड़ती है। ऐसे में सरकारी रेट पर खाद बेचना संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने इसे तर्कसंगत बनाए जाने की मांग की है। इस मौके पर संगठन मंत्री विनय सिंह, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।







