Cockroach party chief अभिजीत दीपके ने की पीएम मोदी से की ये रिक्वेस्ट,, फिर कही यह बड़ी बात

New Delhi news । नीट परीक्षा में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए पिछले 4 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों से चल रहे इस प्रदर्शन में कोने-कोने से लोग युवाओं को सपोर्ट भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कॉकरोच पार्टी ( Cockroach party chief Abhijeet deepike ) के अध्यक्ष अभिजीत दीपक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बड़ी रिक्वेस्ट की है और उनकी बात ना मानने पर उन्होंने और भी बड़ी बात कही है। कॉकरोच पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके ने कहा कि मोदी जी मेरी रिक्वेस्ट है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए वरना बात आपके इस्तीफे पर भी आ जाएगी।
बता दे आपको नीट परीक्षा में हुई धांधली के बाद देश का युवा काफी आक्रोशित है और पिछले चार दिनों से राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। युवाओं का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जंतर मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन में कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके भी युवाओं में काफी जोश भर रहे हैं। इसी कड़ी में आज शाम उन्होंने भरे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए वरना बात धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बात आपके इस्तीफे पर भी आ जाएगी । उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुन लीजिए कोई भी स्टूडेंट से बड़ा नहीं हो सकता है अगर धर्मेंद्र प्रधान आप को युवाओं से ज्यादा बड़े लगते हैं तो आपको चुनाव में इसका परिणाम भी दिखेगा।