रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मजदूरी के रुपये बढाने की बात कहने पर पिता व बेटे ने मिलकर मजदूर को न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं बल्कि उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी कुलदीप वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उसे उसके ही गांव के कमलेश व उनके बेटे अंकुर ने अपने घर बुलाया। उन्होंने कहा कि वह उसे 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देंगे, इस मजदूरी में उसे उनके यहां काम करना होगा। जब उसने बताया कि मंहगाई बढ़ गई और 300 रुपये प्रतिदिन में परिवार का भरण पोषण करना कठिन होगा। उसे मजदूरी बढ़ाकर दी जाए तो वह काम करने को तैयार है नहीं तो वह काम नहीं करेगा। यह सुनकर दोनों उसे जातिसूचक गलियां देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो दोनों ने लाठी, डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिसमें उसे चोटें आई हैं। उसे पिटता देखकर आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।






