जालौन नगर में बेअसर हो रही साप्ताहिक बंदी ,,व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप की ये मांग

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में साप्ताहिक बंदी का असर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। बंदी के दिन दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल रहे हैं और बंदी के नाम पर सामान महंगा बेचते हैं। जनहित को देखते हुए नगर के व्यापारियों ने बाजार में साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
नगर के व्यापारी अखिलेश, विनय, मोहम्मद इदरीश, इरफान, महेश, राजेश, जितेंद्र, गौरव अग्रवाल, धनश्याम, राजेश लाक्षाकार, इरफान, अजय, भगवान दास, सोहनलाल, लल्लू, नीरज गुप्ता, आशुतोष आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्ष 2020 में कोविड के समय साप्ताहिक बंदी का पालन सख्ती शुरू हो गया था और लगातार चल रहा था। इससे व्यापारियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलता था और आराम का मौका मिल जाता था। दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलती थी। इसके बाद धीरे-धीरे व्यापारियों ने अपनी दुकानों को खोलना शुरू कर दिया था। हाल ही में तत्कालीन एसडीएम रिंकू सिंह राही के समय भी बाजारबंदी के नियम का सख्ती से पालन हुआ। लेकिन अब कुछ दुकानदारों ने फिर से सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने वाले दुकानदार बंदी के नाम पर सामान को महंगा भी बेचते हैं। यही कारण है कि उन्हें देखकर अन्य व्यापारी भी धीरे-धीरे अपने प्रतिष्ठान खोलने लगे हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से पालन कराया जाए।