रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), मण्डल महामंत्री नदीगांव शिवम राजावत, नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





