यूपी आवास विकास परिषद के नवनियुक्त आयुक्त अनिल ढींगरा ने ग्रहण किया पदभार,,

UP news today । उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के नवनियुक्त आवास आयुक्त अनिल ढींगरा ने आज परिषद मुख्यालय में आवास आयुक्त के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर अवर आवास आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री ढींगरा ने परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए परिषद की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को परिषद की योजनाओं एवं कार्यों में गति, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।