CJP चीफ अभिजीत दीपिके ने पीएम केयर फंड को लेकर प्रधानमंत्री से की ये अपील,,

Oplus_131072

CJP abhijeet deepike। CJP चीफ अभिजीत दीपिके ने बुधवार को पीएम केयर फंड में जमा पैसे से स्कूल बनवाने की मांग की है। उन्होंने आज इस सम्बंध में वीडियो जारी करते हुए कहा कि पीएम केयर फंड से लगभग एक हजार से अधिक स्कूल बन सकते हैं और प्रधानमंत्री को अपने छोटे भाई बहिनों के लिए यह काम अवश्य कर देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि कॉकरोच पार्टी देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब देश के स्कूलों की खराब स्थिति को लेकर पूरे देश में अभियान चला रही हैं। यह CJP के प्रदर्शन का ही असर है कि स्कूलों की खामियों को उजागर करने के लिए स्वयं उन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी वीडियो बनाकर डाल रहे हैं तो कहीं कहीं तो स्वयं प्रदर्शन भी कर शासन प्रशासन से स्कूलों की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं।

CJP चीफ ने वीडियो बनाकर कही यह बात

CJP चीफ अभिजीत दीपिके ने बुधवार को वीडियो बनाकर कहा कि सीजेपी के चेयरमैन ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि कल एक रिपोर्ट आई थी पीएम केयर फंड में 8:30 हजार करोड़ से अधिक रुपए जमा है जो कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं उन्होंने कहा कि एक तरफ 8:30 करोड रूपए पैसे ही पड़े हैं इनका कहीं उसे नहीं हो रहा तो दूसरी तरफ स्कूल के बच्चे अच्छे पढ़ाई पीने का पानी अच्छी व्यवस्था के लिए रो रहा है तो यह पैसा हम उन बच्चों के लिए क्यों नहीं खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम एक स्कूल बनाने का 8 करोड रुपए समझ ले तो लगभग 1000 से अधिक स्कूल 8:30 करोड रुपए में बन जाएंगे अभिजीत ने कहा कि वह गांव के स्कूल देखकर आ रहे हैं वहां की हालत बहुत खराब है बेसिक सुविधा भी नहीं है वहां लोगों ने बताया कि उनको फंड नहीं मिल रहा है एक तरफ स्कूलों की तरफ से कहा जा रहा है कि फंड नहीं है तो दूसरी तरफ पीएम केयर फंड में 8:30 हजार करोड रुपए पड़े हुए तो क्या यह पैसा स्कूल के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की सभी प्रधानमंत्री से अपील करें कि यह पैसा तो आपका पैसा है छोटे भाई बहनों की स्कूलों के लिए इस्तेमाल कर लिए जाए।