उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 22वां स्थापना दिवस

UP News Today । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22वे स्थापना दिवस के अवसर पर 24 अगस्त ,सोमवार को राजधानी लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित सिल्वेट होटल में “व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” का आयोजन किया गया है।
संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया” व्यापारी शंखनाद सम्मेलन “में व्यापारी अपने हितों की रक्षा एवं अधिकारों के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाते हुए शंखनाद करेंगे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारियों की भूमिका ,समाज में परिवर्तन लाने में व्यापारियों का योगदान, व्यापारियों की वर्तमान व्यापारिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति पर रणनीति बनाएंगे एवं व्यापारी के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शंखनाद करेंगे।
संगठन के नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, संजय त्रिवेदी, संजीव जैन, आशीष गुप्ता ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया “व्यापारी शंखनाद सम्मेलन “में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहेंगे तथा बड़ी संख्या में राजधानी के “व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में हिस्सा लेंगे।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल एवं प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन द्वारा “व्यापारी सम्मेलन” आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें व्यापारियों से संबंधित विषय उठाए जाएंगे।




