रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर से निकलने वाली परिवहन निगम की बसों के ठहराव का स्थान सुनिश्चित नहीं है। स्थान निर्धारित न होने के कारण बस चालक मनमर्जी से बस खड़ी करते हैं। रूकने का स्थान निर्धारित न होने के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र को बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
परिवहन निगम की बसों का संचालन नगर से हो रहा है। परिवहन विभाग की उरई, बांदा, हमीरपुर, झांसी डिपो का आवागमन होता है। नगर से निकलने वाली परिवहन निगम की बसों के रुकने का कोई स्थान निश्चित नहीं है। स्थान निश्चित न होने के कारण चालक अपनी मनमर्जी से बसों को रोकते हैं। सवारियां बसों का इंतजार करते हैं तथा चालक बसो लेकर भाग जाते हैं। नगर के अमित सैनी, अशफाक, मनोज रिछारिया, संतोष याज्ञिक, सुरेंद्र कुशवाहा, आकाश लाक्षाकार आदि ने परिवहन विभाग को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि नगर से निकलने वाली बसों के रुकने के लिए नगर में पूर्व में चल रहे चैक पोस्ट को पुनः चालू किया जाए, जिससे बसों का ठहरने का स्थान सुनिश्चित हो सके और लोगों के उतरने व बैठने के लिए परेशान न होना पड़े।










