जालौन के इस मुहल्ले में नीचे लटक रहे बिजली के तार,लोगों ने की विभाग से ये मांग

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में बिजली के तार नीचे होने से हादसे का डर बना रहता है। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियेां से तार ऊंचा कराने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी मुंटू, अवधेश पाल, अंगूरी देवी, गुड्डी, केश कुमारी, राजेश, मुस्कान, रश्मि आदि ने बताया कि उदोतपुरा बिजलीघर से जालौन की ओर आने वाली लाइन बिजलीघर के पीछे काफी नीची हो गई है। इस जगह पर बिजली का पोल झुक गया है, जिससे यह स्थिति पैदा हुई है। बिजली के तार नीचे होने की वजह से लगातार खतरा बना रहता है। उन्होंने झुके हुए बिजली के पोल को सीधा किए जाने और नीचे लटकी लाइन को ऊंचा कराने की मांग की है। उधर, मोहल्ला हिरदेशाह निवासी शाहिद ने बताया किबिजली की हाईटेंशन लाइन उसके घर के ऊपर से निकती है। हाईटेंशल खुली हुई है, उसके नीचे सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। जिसके चलते लगातार खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली की हाईटेंशन लाइन के तारों को छत से हटाकर किसी अन्यत्र स्थान से ले जाने कीमांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की है।