जालौन नगर के इस जगह पर बीच सड़क लगा बिजली पोल बना लोगों के लिए परेशानी का सबब,की ये मांग

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के औरैया रोड से शाहगंज की ओर जाने वाली सड़क से करीब 100 मीटर आगे शाहिद के मकान के पीछे से निकली सड़क के बीचोंबीच बिजली का पोल खड़ा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के बीच में लगा यह पोल आवागमन में बाधा बना हुआ है।
शाहगंज जाने वाली मुख्य सड़क से जुड़ी इस सड़क का इस्तेमाल आसपास रहने वाले लोग आवागमन के लिए करते हैं। सड़क के बीच में बिजली का पोल होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। विशेष रूप से सामान लेकर आने वाले वाहनों को रास्ते में ही रुकना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण आवागमन की सुविधा के लिए किया गया है, लेकिन बीच में बिजली का पोल होने के कारण इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क के बीचोंबीच खड़ा पोल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने पर यहां से निकलने वालों को और अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। मोहल्ले के मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पोल हटवाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप से मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी पोल अपनी जगह पर ही खड़ा है और सड़क से आवागमन की समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी अब तक पोल नहीं हटाया गया है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर सड़क के बीच में खड़े बिजली के पोल को हटाकर उचित स्थान पर स्थानांतरित कराया जाए।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105