Jalaun news today । त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार ने सीओ जालौन अजय कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लाल बाबू मिश्रा के साथ नगर में आतिशबाजी की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने दुकानों में आतिशबाजी के रखरखाव, सुरक्षा इंतजाम और अग्निशमन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।





