जालौन नगर के इस विद्यालय में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व,आकर्षक ढंग से सजा स्कूल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और वंदनवार से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के मनमोहक स्वरूप में सजकर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी अभिभावक और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। विद्यालय के खेल मैदान में छात्राओं ने पीले रंग की स्पोर्ट्स ड्रेस में एक के ऊपर एक चढ़कर मानव पिरामिड बनाया और ऊंचाई पर लटकी मटकी को फोड़ दिया। बच्चों के इस साहसिक प्रदर्शन को देखकर पूरे विद्यालय में तालियों की गड़गड़ाहट और जय कन्हैया लाल की की जयकारे गूंज उठे। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें गीता के माध्यम से कर्म करने का संदेश दिया है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में अनंत सिंह सेंगर, मंजेश कुशवाहा, प्रितम कुशवाहा, राहुल यादव, सौर्या श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, प्रियंका कुशवाहा आदि रहे।