
रिपोर्ट बबलू सेंगर
कोंच। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की समस्याओं और संगठनात्मक एकता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आलोक खरे को जनपद अध्यक्ष और नवीन कंजोलिया को पुनः जनपद सचिव चुना गया।
बैठक में नोडल एवं निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र आजाद की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को उचित माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विद्युत विभाग के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के साथ कर्मचारियों के जायज हितों की पैरवी करना है।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम, संगठन सचिव देवेन्द्र उपाध्याय, प्रचार सचिव अमन खान, वित्त सचिव शिवम साहू और लेखा निरीक्षक रामाकांत वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




