ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय के इस छात्रावास में हुआ छात्रों की आंखों का निशुल्क प्रशिक्षण,,

Lucknow news today। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन व कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के कुशल मार्गदर्शन में आज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में सेवा संकल्प अभियान 2026 व नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत छात्राओं का टयूलिप आई वेयर संस्थान कैसरबाग के सहयोग से आँखो का निःशुल्क परीक्षण किया गया, तथा आंखों की सुरक्षा के लिए सफाई व मोबाइल फोन के सीमित इस्तेमाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुलपति, प्रोफेसर अजय तनेजा , कुलसचिव विकास तथा महिला छात्रावास की वार्डन डॉ ममता शुक्ला, डॉ शान-ए-फातिमा पुरुष छात्रावास के वार्डन डॉ उधम सिंह, विधि अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ पीयूष कुमार त्रिवेदी, डॉ राज कुमार सिंह जी तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिवार ने टयूलिप आई वेयर के संस्थापक मुकेश महाराज के योगदान की प्रशंसा की तथा धन्यवाद दिया।


पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़