
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सारंगपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व किशोरियों को महिला अपराधों को लेकर जागरूक किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में एसआई जयकिशोर और एसआई अजयवीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध, साइबर ठगी, सोशल मीडिया अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जागरूक किया गया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं और किशोरियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। पुलिस ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों से उत्पीड़न या आसपास की किसी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर महिला आरक्षी प्रकांक्षा, कश्मीरा, प्रिया, सुषमा, आरती, संध्या, सीता, जमुना देवी आदि रहीं।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




