
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो शिक्षकों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को रविवार को नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। सहकर्मियों, शिक्षकों और परिचितों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर में तैनात एकेडमिक रिसोर्स पर्सन शिव कुमार राठौर और उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ोरी में तैनात पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन केके श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। सीडरबुक यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को नई दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर के सिंफनी बैंक्विट में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें शिव कुमार राठौर और केके श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि भारती विद्यापीठ के निदेशक डॉ. एमएन होडा, जूडिशियल मजिस्ट्रेट हाईकोर्ट दिल्ली डॉ. रविंद्र पहुजा, कमिश्नर ऑफ पुलिस एवं स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (पूर्व) दिनेश कुमार, की मौजूदगी में दोनों शिक्षकों को उपाधि प्रदान की गई। सम्मान मिलने पर दोनों शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने पर शिक्षकों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




