संदिग्ध हालात में विवाहिता ने खाया जहर ,अस्पताल ले जाते समय मौत,मामले की जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक विवाहिता ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी दीक्षा 24 वर्ष पत्नी हिरदेश अपने पिता शिवनाथ के घर आटा गई थी। शनिवार को ससुर परशुराम अपनी बाहू व नाती को लेकर घर आये थे। पिता के घर से आने के बाद अगले ही दिन रविवार को उसने अज्ञात कारणों से घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसने आवाज लगायी तथा घरवालों को जानकारी दी । आनन फानन में घर वाले उसे मेडिकल कालेज उरई लेकर गये। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संस्थान के लिए रिफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। दीक्षा का विवाह 24 मई 2021 को हुआ था और उसका एक 3 वर्षीय बेटा रियांश भी है। पति पूना में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि जेठ गौरव भी बाहर रहता है, घर पर सास माया, ससुर और जेठानी सोनिया के साथ वह रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता समेत घर के लोग आ गये हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105