जालौन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

0 कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन को लेकर पुलिस से झड़प

ब्यूरो रिपोर्ट

उरई (जालौन)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी जालौन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 28 सितंबर 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध विशाल पैदल विरोध मार्च निकाला गया।
यह मार्च नगर के प्रमुख अम्बेडकर चैराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “भाजपा हाय-हाय” के गगनभेदी नारे लगाए। कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने का प्रयास किया, तभी वहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बल प्रयोग कर पुतला छीनने का प्रयास किया। इससे पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक व झड़प हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने की, जबकि संचालन शहर अध्यक्ष (उरई) राजकुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर सुभांशु सिंह (जिला कंट्रोल इंचार्ज), शकुंतला तिवारी (महिला जिला अध्यक्ष), मंजू लता एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह सरसेला, कमल दोहरे, अनुज मिश्रा, फूल सिंह राठौर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजभूषण सिंह एडवोकेट, करण श्रीवास, ओम नारायण शर्मा, डॉ. रेहान सिद्दीकी, दुलीचंद विश्वकर्मा, चैधरी श्याम सुंदर, राघवेंद्र तिवारी, विष्णु कुमार चतुर्वेदी, राजा भैया दोहरे, मानसिंह दोहरे, देवेंद्र सिंह बनाफर, जितेंद्र मिश्रा, अशोक द्विवेदी, संतोष ठाकुर, ज्योति त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, आदित्य मिश्रा, जमुना दास, नफीस पठान, अयूब अंसारी, मेराज खान, राजेश प्रजापति, भागे प्रजापति सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़