
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में अतिक्रमण की समस्या के चलते अक्सर वाहन चालकों को मुसीबत होती है। देवनगर चौराहा समेत बाजार को आनी वाली सड़क पर नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियानल चलाया गया। जिसमें नालियों के आगे कब्जा करके रखे गए सामान को हटाकर उन्हें जब्त किया गया।
नगर में देवनगर चौराहा समेत कांजी कांजी हाउस, तहसील रोड, पानी की टंकी, सब्जी मंडी, झंडा चौराहा के चारों ओर अक्सर दुकानदार दुकानों के बाहर तक अपना सामान फैला लेते हैं। जिससे मुख्य मार्ग संकरा हो जाता है। ऐसी स्थिति में अक्सर नगर में जगह जगह जाम लगता है। कई बार जाम में फंसने वाले वाहन चालकों और दुकानदारों के बीच झड़प हो जाती है। पूर्व में एसडीएम रिंकू सिंह राही द्वारा चलाए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के बाद दुकानदार ने अपना सामान नाली के आगे रखना बंद कर दिया था। लेकिन धीरे धीरे फिर से दुकानदारों ने नाली के आगे सामान रखना शुरू कर दिया। एक दो दुकानदारों के बाद यह स्थिति पुनः पूरे बाजार में बन गई। मंगलवार की शाम नगर पालिका ईओ सुशील कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अभिनव राज, आरआई अनूप कुमार, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई विमल कुमार समेत नगर पालिका की पूरी टीम ने सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। देवनगर चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हुई। जहां चौराहे के ठेला ठिलियां लेकर खड़े विक्र्रेताओं को हटाया गया। इसके बाद बंगरा रोड पर नाले पर रखे टिन टप्परों को हटाया गया। बाद में टीम डाकघर होकर तहसील रोड, पानी की टंकी के पास पहुंची। जहां से अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं, नाली के बाहर रखे सामान को जब्त भी किया गया। ईओ सुशील कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसलिए दुकानदार नाली और नाली के आगे अपने कच्चे पक्के अतिक्रमण को स्वतः ही हटा लें। अन्यथा नगर पालिका उन्हें हटाएगी और साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




