
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में छिरिया मलकपुरा चौकी के किचन में सोमवार की रात अजगर निकला। पुलिसकर्मियों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छुड़वा दिया।
सोमवार की रात छिरिया मलकपुरा चौकी में पुलिसकर्मियों को खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान किचिन में मौजूद पुलिसकर्मियों को एक अजगर सर्प किचन में के कोने में दिखा। सांप को देखते ही किचिन में सांप को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर मुबारक अली और उनकी टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया और उसे जंगलों में छुड़वा दिया। अजगर को पकड़े जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




