जालौन में ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत,,घर मे मचा कोहराम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजमिस्त्री के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया। वहीं, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी रामकेश रजक (54) राज मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार की सुबह वह काम के लिए बाइक लेकर नगर में आए थे। दोपहर करीब एक बजे वह औरैया रोड पर बाइक से जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर औरैया रोड पर छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल टैंक के नजदीक पहुंचे। तभी एक ट्रक पेट्रोल टैंक से डीजल भरवाकर निकल रहा था। वहीं बाइक और ट्रक की भिडंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक की टक्कर से बाइक सवार रामकेश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में चोट आने के चलते वह गंभरी रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों दी। परिजनों को जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुनीता पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। वहीं, उनके बेटे रिंकू व विपिन भी रो रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105