जालौन नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न,इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मुख्य द्वार (फाटक) का जीर्णोद्धार कराए जाने का प्रस्ताव नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पास हुआ। पटल पर रखे गए आधा दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में पालिका चेयरपर्सन नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता और ईओ सुशील कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। बोर्ड मीटिंग में अगस्त माह से अक्टूबर माह तक आय व्यय रखा गया। इसके साथ ही पालिका में वाहनों की मरम्मत का प्रस्ताव पास हुआ। मीटिंग में अहम प्रस्ताव नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य द्वार (फाटक) के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का रहा। जिसमें नगर के मुख्य द्वारा को पुरातन संस्कृति के साथ आधुनिक तरीके से सजाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर उपस्थिति सभी सभासदों ने सहमति व्यक्त की। इसके अलावा पालिका मीटिंग हॉल के पुननिर्माण और संुदरीकरण का प्रस्ताव भी पटल पर रखा गया। इसमें मीटिंग हाल का नया निर्माण कराया जाना है। साथ ही मीटिंग हॉल को आधुनिक डिजायन और तकनीक से लैस किया जाएगा। मीटिंग हॉल में सभासदों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान और जरूरी सामान टेबल पर ही उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर लेखाकर अनिल कुशवाहा, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, जेई प्रवीण कुमार, आरआई अनूप कुमार, सभासद ललित शुक्ला, गुड्डन प्रजापति, कफील कुरैशी, अन्नू शर्मा आदि रहे।